28/Jul/2020
एहसास
कुछ एहसास दिल को छू जाते हैं ,
बस इसलिए उन एहसासों से ,
जरा डरता सा हूँ मैं।
पास आने में कोई परेशानी तो नहीं ,
मगर तेरी हर परेशानी से ,
जरा डरता सा हूँ मैं।
चल तो सकता हूँ हर रास्ते पर तेरे साथ हमेशा ,
मगर बस उन रास्तों की मंजिलों से ,
जरा डरता सा हूँ मैं।
वादे तो हज़ार कर दूँ,
मगर उन वादों के टूटने से ,
जरा डरता सा हूँ।
बस मुझे कभी ग़लत मत समझना ,
क्योंकि अपनी ही गलतियों से ही ,
जरा डरता सा हूँ मैं।
तुझे पा तो लूँ मैं ,
मगर तुझे पाकर खोने से ,
जरा डरता सा हूँ मैं।
भावना
Comments
Post a Comment