Destinations are really Beautiful
मंजिल
भावना
सुनो , जब थक जाओ कभी
तो थोड़ा आराम भी कर लेना
जब हार जाओ कभी ,
तो दो पल रुक जाना
रूक कर चलना साहस देगा तुम्हें
एक नयी उम्मीद से
फिर आगे बढ़ना तुम
यही तो ताकत है तुम में ,
माना गिरोगे लेकिन
संभलना भी तुम्हे ही होगा
रुकना मत बस
चलते जाना इस सफर में ,
सुना तो होगा तुमने
कठिन रास्ते ही खूबसूरत मंजिल की तरफ जाते है।
भावना
Comments
Post a Comment