28/Jun/2020
अपना ख्याल
ये दुनिया ऐसे ही चलती रहेगी
ये हवाएं ऐसे ही बहती रहेंगी
बस तुम अपना ख्याल रखना
ये सूरज ऐसे ही उगता रहेगा
चाँद , तारे ऐसे ही चमकते रहेंगे
बस तुम कभी अपना धैर्य मत खोना
जानते तो हो न तुम
ये दुनिया तुमसे है
जानते तो हो न तुम
ये दुनिया तुमसे है
दुनिया से तुम नहीं
ज़िन्दगी है ये , उतार चढ़ाव तो आते रहेंगे।
अँधेरे यूही छाते रहेंगे
लेकिन उगते सूरज का इंतज़ार करते रहना
वो भी तो कभी हार नहीं मानता।
आता है हर सुबह नया प्रकाश लेकर
वैसे ही तुम कभी उम्मीद मत छोड़ना।
अंत में यही कहना है मुझे
बस तुम अपना ख्याल रखना।
भावना
Comments
Post a Comment